WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

EE Suspended : सीधी जिले के पीएचई के EE निलम्बित, ‘हर घर जल’ योजना में लापरवाही!

629
WhatsApp Image 2025 04 29 At 17.16.44

EE Suspended : सीधी जिले के पीएचई के EE निलम्बित, ‘हर घर जल’ योजना में लापरवाही!

समीक्षा में उजागर हुआ कि ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही!

Bhopal : मध्यप्रदेश सरकार की ‘जल जीवन मिशन’ के तहत चल रही योजनाओं में भारी गड़बड़ियों की गूंज शासन तक पहुंच गई। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीधी जिले के कार्यपालन यंत्री (ईई) त्रिलोक सिंह बरकड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

22 अप्रैल 2025 को जल जीवन मिशन के कामों की समीक्षा बैठक में खुलासा हुआ कि सीधी जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं। ‘हर घर जल’ योजना में स्थल निरीक्षण एवं अनुमोदन प्रक्रिया में अनियमितता, अपारदर्शिता और लापरवाही उजागर हुई। रिपोर्ट ने शासन को झकझोर कर रख दिया।

WhatsApp Image 2025 04 29 at 17.16.49

राज्य शासन के आदेश में साफ लिखा है कि बरकड़े द्वारा की गई लापरवाही योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावित कर रही थी, जिससे शासन की छवि धूमिल हो रही थी। इसी आधार पर उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

यह आदेश राज्य शासन द्वारा जारी किया गया है, अपर सचिव अभिषेक सिंह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के आदेश में उल्लिखित है कि निलंबन अवधि में उन्हें जल जीवन मिशन, जबलपुर परिक्षेत्र कार्यालय से संबद्ध किया गया है और उन्हें मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।