WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP में आंधी-तूफान का असर, मैहर में आधे घंटे तक हवा में लटके रहे कई श्रद्धालु

1425

सतना। मध्य प्रदेश में तेजी से मौसम बदला है. प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान का दौर जारी है. जबकि कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है. लेकिन इस आंधी तूफान की वजह से सतना जिले मैहर में प्रसिद्ध शारदा माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे कई श्रद्धालुओं लोगों की जान मुसीबत में फस गई. आधे घंटे तक मुसीबत में रही जान दरअसल, मंदिर पहाड़ पर बना हुआ है, ऐसे में यहां ऊपर जाने के लिए रोपवे संचालित किया जाता है, लेकिन तेज आंधी तूफान में भी रोपवे संचालित था और अचानक तेज आंधी की वजह से रोपवे बीच रास्ते में ही रुक गया. जिससे रोववे की ट्रॉलियां बीच रास्ते में ही अटक गईं, इस दौरान कई श्रद्धालु ऊपर से नीचे आ रहे थे, जबकि कई नीचे से ऊपर जा रहे थे. करीब आधे घण्टे तक रोपवे की ट्रॉलिया हवा में लटकती रही और हिलोरे लेती रही. जिससे लोगों डरे हुए रहे. काफी देर तक हवा में रहने के बाद जब बिजली आई तो रोपवे को फिर से संचालित किया गया, गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ. करीब एक घंटे बाद यात्रियों की दहशत खत्म हुई और सभी सकुशल नीचे आये. बता दें कि मैहर मंदिर प्रबंधन के तहत कुल रोपवे संचालित किया जाता है, जहां कुल 32 ट्रॉलियों के माध्यम से भक्तों को ऊपर ले जाया जाता है.