WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home कारोबार-कॉर्पोरेट

Effect of year Ending : SENSEX, Nifty घाटे में रहे

1126

कॉरपोरेट और बिज़नेस विशेषज्ञ बसंत पाल की रिपोर्ट

वित्त वर्ष का अंतिम कारोबारी दिन होने से बाजार में निवेशक सतर्क नजर आए। कारोबार की शुरूआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन अंत में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।सेंसेक्स में जहां 100 अंकों से कुछ ज्यादा गिरावट देखने को मिली, वहीं निफ्टी 17500 के नीचे आकर बंद हुआ। आज के कारोबार में एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी रही। निफ्टी पर दोनों इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बैंक, आटो और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए हैं। आईटी, फाइनेंशियल, मेटल और फार्मा इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।

फिलहाल सेंसेक्स में 115 अंकों की कमजोरी रही है और यह 58,569 के स्तर पर बंद हुआ है। NSE निफ्टी 34 अंक कमजोर होकर 17465 के स्तर पर बंद हुआ है। हैवीवेट शेयरों में मिक्स्ड एक्शन रहा है।

सेंसेक्स 30 के 15 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं, जबकि 15 लाल निशान में रहे। आज के टॉप गेनर्स में M&M, HINDUNILVR, AXISBANK, INDUSINDBK, BHARTIARTL और ITC शामिल हैं। RIL, WIPRO, DRREDDY और MARUTI टॉप लूजर्स में रहे। आज के कारोबार में एशियाई बाजारों पर दबाव देखने को मिला है। वहीं बुधवार को प्रमुख अमेरिकी बाजार भी कमजोर होकर बंद होने का असर भारतीय बाज़ार पर भी दिखाई दिया। निवेशकों की नजर रूस और यूक्रेन संकट पर है। हालांकि, क्रूड की कीमतों में नरमी देखने को मिली।

Brent Crude 109 डॉलर पर
निवेशकों की नजर रूस और यूक्रेन संकट पर है, हालांकि, क्रूड की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड 109 डॉलर प्रति बैरल के आस पास सेटल हुआ है। इस महीने क्रूड ने 139 डॉलर प्रति बैरल का लेवल भी टच किया था।