WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Transfer in Police Department : PHQ में आरक्षक से SP स्तर तक के अधिकारी को बदलने की कवायद! 

115 एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की सूची तैयार, जल्द जारी होगी! 

927

Transfer in Police Department : PHQ में आरक्षक से SP स्तर तक के अधिकारी को बदलने की कवायद! 

Bhopal : इस समय तबादलों का दौर चल रहा है। 17 जून तक तबादले करने की समय सीमा बढ़ा दी गई। सभी विभाग तबादले करने में जुटे हैं। इस कड़ी में पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही। जानकारों का कहना है कि आरक्षक से लेकर एसपी स्तर तक के अधिकारियों को इधर-उधर किया जाएगा। पीएचक्यू के उच्च अधिकारियों के बीच इस मामले को लेकर काम जारी है। इसके लिए अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

सरकार ने हाल ही में पुलिस अधिकारियों के तबादले किए है। उसके बाद भी कई जिलों में एसपी सहित अन्य अधिकारियों के तबादले होने हैं। 115 एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की सूची तैयार हो चुकी है, जिसे अंतिम सहमति बनाने के बाद जारी कर दिया जाएगा। इस सूची में करीब 100 से अधिक डिप्टी एसपी शामिल बताए जा रहे हैं। तीन साल से ज्यादा समय से जिलों में पदस्थ एसपी बदले जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से सतना एसपी आशुतोष गुप्ता और नर्मदापुरम एसपी गुरचरण सिंह का नाम शामिल बताया जा रहा है। दोनों तीन साल से एक ही जिले में हैं। दो साल से ज्यादा से जमे एसपी के कार्यकाल का आकलन किया जाएगा।

यह होगा एसपी को बदलने का क्राइटेरिया

जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा एसपी को बदलने प्रमुख रूप से दो क्राइटेरिया बनाए गए हैं। पहला है ढाई या इससे ज्यादा अवधि से जमे एसपी के काम का रिव्यू। दूसरा है सरकार की ओर से करवाया जा रहा फीडबैक सर्वे। इसी के आधार पर सर्जरी की जाएगी। 31 मई को प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले भी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई थी। गृह विभाग ने डीएसपी रैंक के 53 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी। इसमें भोपाल और इंदौर कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।

पीएचक्यू में पदस्थ डीएसपी सतीश कुमार को मंडला और मैहर में पदस्थ एसडीओपी राजीव कुमार पाठक को पीएचक्यू में नई पदस्थापना दी गई थी। एसडीओपी अभिनव मिश्रा को शहडोल से भोपाल सहित अन्य के तबादले किए गए थे। लंबे समय से एक ही कार्यालय में जमे रीडर-स्टेनो और उनके सहायक कर्मचारियों के संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से जोन के आईजी समेत अन्य आला अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में ऐसे कर्मचारियों को हटाकर अन्यत्र पदस्थ कर इस कार्यवाही से अवगत कराने के लिए कहा गया है।