WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

विद्युत विभाग ने बकायादारों पर कसा शिकंजा, कुर्की की कार्रवाई में बाइक जब्त, मचा हड़कंप

1210
WhatsApp Image 2025 03 25 At 18.03.54

विद्युत विभाग ने बकायादारों पर कसा शिकंजा, कुर्की की कार्रवाई में बाइक जब्त, मचा हड़कंप

पन्ना: पन्ना में बिजली विभाग ने बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए मार्च क्लोजिंग के दौरान आज नगर में कुर्की की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में एक हितग्राही की बाइक जब्त की गई है। जिस बार करीब 44 हजार रूपये का बकाया था।

विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई उन उपभोक्ताओं के खिलाफ की गई है जिन्होंने बार-बार नोटिस देने के बावजूद बिजली बिल का भुगतान नहीं किया।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बकायादारों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें ताकि उन्हें इस तरह की कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Image 2025 03 25 at 18.03.54 1

जेई राहुल विरला ने बताया कि मार्च क्लोजिंग के दौरान कुर्की की कार्रवाई की गई है एक हितग्राही की बाइक जब्त की गई। बकायादारों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

उपभोक्ताओं से आग्रह है कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करे। यह कार्रवाई उन उपभोक्ताओं के खिलाफ की गई है जिन्होंने बार-बार नोटिस देने के बावजूद बिजली बिल का भुगतान नहीं किया।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, राहुल विरला (जेई)-