WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

Elon Musk Canceled India Trip : एलन मस्क की भारत यात्रा कैंसिल, अब साल के अंत में आएंगे!

701
WhatsApp Image 2024 04 20 At 18.03.27

Elon Musk Canceled India Trip : एलन मस्क की भारत यात्रा कैंसिल, अब साल के अंत में आएंगे!

भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम था!

New Delhi : दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और टेस्ला कंपनी के प्रमुख एलन मस्क ने अपनी भारत यात्रा स्थगित कर दी है। ‘स्पेस एक्स’ के संस्थापक एलन मस्क भारत आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले थे। भारत दौरा स्थगित करने की वजह बताते हुए मस्क ने कहा कि वह अभी कंपनी के कार्यों में बहुत बिजी हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि दुर्भाग्य से टेस्ला के दायित्वों के कारण भारत की यात्रा में देरी हुई, लेकिन मैं इस साल के अंत में यात्रा के लिए बहुत उत्सुक हूं।

पिछले हफ्ते मस्क ने कहा था कि वे भारत जा रहे हैं, जहां पर वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। उम्मीद की जा रही थी कि एलन मस्क भारत में फैक्ट्री बनाने के लिए 2-3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा करेंगे।इससे पहले बताया गया था कि मस्क के साथ कंपनी के अन्य अधिकारी भी भारत आ सकते हैं।

अमेरिका में हुई थी पीएम मोदी से मुलाकात

पिछले साल जून में मस्क ने पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी। उस समय मस्क ने कहा था कि उन्होंने 2024 में भारत की यात्रा करने की योजना बनाई है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी। उनकी आगामी भारत यात्रा से कुछ सप्ताह पहले सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति की घोषणा की है। इसके तहत देश में न्यूनतम 50 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने वाली कंपनियों को आयात शुल्क में रियायत दी जाएंगी। इस कदम का उद्देश्य टेस्ला जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करना है।