WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Embezzlement of 1.25 Cr : अकाउंटेंट ने आठ साल में सवा करोड़ का गबन किया

परिजनों के खातों में ट्रांसफर किए करोड़ों रुपए

627

Embezzlement of 1.25 Cr : अकाउंटेंट ने आठ साल में सवा करोड़ का गबन किया

Indore : आठ साल से अकाउंटेंट अपने परिजनों के खाते में कंपनी की राशि ट्रांसफर करता रहा। कंपनी डायरेक्टर ने खाते चेक किए तो सारी पोल सामने आ गई। अकाउंटेंट करीब सवा करोड़ रुपए का हेरफेर कर चुका है। मामले में पुलिस ने आरोपी अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है।

क्राइम ब्रांच को फरियादी सौरभ डोसी ने बताया कि उसकी कंपनी इनो फ्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड सांवेर रोड है। यहां पैकेजिंग मटेरियल का निर्माण होता है। मटेरियल को पेक कर अन्य कंपनियों को बेचा जाता है। इनो फ्लेक्स और अन्य कंपनियों के सारे ट्रांजेक्शन का हिसाब किताब रखने आठ साल पहले अविनाश पिता विशपाल सिंह राठौर निवासी बजरंग नगर को अकाउंटेंट के पद पर रखा था।

मटेरियल खरीदने वाली कंपनी के एमडी द्वारा बल्क में भुगतान स्वीकृत कर इनोफ्लैक्स कंपनी को आरटीजीएस किया जाता था। कंपनी के लेनदेन में कुछ दिनों से गफलत हो रही थी।

छह माह के खाते चेक किए

शंका होने पर फरियादी ने अकाउंटेंट द्वारा तैयार की गई समस्त ट्रांजेक्शन की एक्सेल सीट चेक की तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने छह माह के सारे खाते चेक किए। इसमें पता चला कि अकाउंटेंट की उसकी पत्नी सीमा, भाई मनीष राठौर के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की है। परिजनों को खाते में वह राशि ट्रांसफर करता था, जो कंपनी के रोजमर्रा के खर्च की जमा होती थी। जब अकाउंटेंट से इस संबंध में पूछताछ की तो उसने राशि जमा करने की बात कबूली।