WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत, मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार

707
Finance Department Issued Orders

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत, मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार

भोपाल: प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में उत्कृष्ट काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को देवीप्रसाद शर्मा पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके तहत उत्कृष्ट कार्य पर एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रदेश के सभी शासकीय काया्रलयों में एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के बीच कार्यालय में किए गए कार्य, कार्यो, नवाचारों के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार राज्य स्तरीय होगा। इसमें चयनित उत्कृष्ट कर्मचारी को एक लाख रुपए का पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए समस्त इच्छुक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जिला स्तर, संभाग स्तर, विभागाध्यक्ष स्तर और शासन मंत्रालय स्तर पर इसके लिए आवेदन पत्र दे सकेंगे। इसके लिए 12 जून तक कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे।

कर्मचारियों को अपना नाम, पदनाम, कार्यालय और विभाग का नाम, पता, वर्तमान पदस्थापना, सेवा में नियुक्ति का दिनांक, उत्तम कार्य का विवरण देना होगा।

प्रत्येक विभाग का कार्यालय प्रमुख कर्मचारी के उत्तम कार्य के ब्यौरे पर अपनी अनुशंसा करेगा। साथ ही यह भी बताएगा कि क्या आवेदक के विरुद्ध किसी प्रकार की विभागीय जांच, दंड, गंभीर कदाचरण या गंभीर शिकायत तो प्रचलित नहीं है।

प्रेरणा का स्रोत बनेंगे कर्मचारी-
शासकीय कर्मचारी जिनके उत्कृष्ट कार्य का चयन किया जाएगा उनके कार्यो को अन्य कर्मचारियों के साथ शेयर किया जाएगा। ताकि अन्य कर्मचारी भी उनके कामों से प्रेरित हो और बेहतर काम कर सके।