WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मध्यप्रदेश में बनेगा कर्मचारी सिलेक्शन बोर्ड, विधेयक के जरिए सरकार करेगी बदलाव

941
आदिवासियों को साधने के लिए सरकार

भोपाल: राज्य सरकार (व्यावसायिक परीक्षा मंडल)प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड का नाम बदलकर कर्मचारी सिलेक्शन बोर्ड करने जा रही है। इसके लिए आज से शुरु होंने जा रहे विधानसभा सत्र में मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल संशोधन विधेयक 2022 लाया जाएगा। विधानसभा सत्र में सरकार इस बार नौ विधेयक चर्चा के लिए पेश करेंगी।

मध्यप्रदेश में व्यापम के नाम में अब सरकार तीसरी बार बदलाव करने जा रही है। पहले व्यापम से इसका नाम पीईबी किया गया था अब पीईबी से इसका नाम बदलकर कर्मचारी सिलेक्शन बोर्ड करने जा रहे है। विधेयक के जरिए पीईबी का नाम बदला जाएगा। इसके अलावा सात अन्य विधेयक भी विधानसभा में पेश करने की तैयारी है।

मध्यप्रदेश सिविल न्यायालय संशोधन विधेयक 2022 भी विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन संशोधन विधेयक भी लाया जा रहा है। इसके जरिए प्रदेश में सात नये विश्वविद्यालय शुरु किए जा सकेंगे। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय एवं राजा शंकर शाह विवि के क्षेत्राधिकार के तहत जिलों का बंटवारा किया जाएगा। मध्यप्रदेश नगर पालिका विधि संशोधन विधेयक और मध्यप्रदेश नगर पालिक विधि द्वितीय संशोधन अध्यादेश को विधेयक , मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता संशोधन विधेयक भी विधानसभा में चर्चा के लिए लाए जा सकते है। मध्यप्रदेश विनियोग विधेयक 2022 भी विधानसभा में पेश किया जाएगा।