WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

England’s Mayor Looked at Cleanliness of Indore : इंग्लैंड के बकिंघमशायर की मेयर ने इंदौर की सफाई व्यवस्था देखी और सराही!

429
WhatsApp Image 2025 02 24 At 13.15.28

England’s Mayor Looked at Cleanliness of Indore : इंग्लैंड के बकिंघमशायर की मेयर ने इंदौर की सफाई व्यवस्था देखी और सराही!

वे स्वच्छता नवाचारों का विस्तृत अध्ययन करने इंदौर आई!

Indore : रविवार को इंग्लैंड के बकिंघमशायर की महापौर प्रेरणा भारद्वाज इंदौर आई। उन्होंने यहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने प्रेरणा भारद्वाज को इंदौर का सफाई मॉडल बताया। प्रेरणा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर द्वारा किए जा रहे स्वच्छता नवाचारों का विस्तृत अध्ययन करने इंदौर आई हैं।
विधानसभा 5 के वार्ड 37 के क्लासिक पूर्णिमा पार्क कॉलोनी में निरीक्षण में महापौर प्रेरणा भारद्वाज ने कहा कि हमारे शहर में सात दिन में एक बार कचरा कलेक्शन किया जाता है। लेकिन, इंदौर में एक दिन में दो बार कचरा कलेक्शन किया जाता है, यह बड़ी बात है।

इतने बड़े शहर को स्वच्छ रखने में जो जनभागीदारी है, वो तारीफ के काबिल है। निरीक्षण के दौरान महापौर प्रेरणा भारद्वाज ने स्थानीय रहवासियों से चर्चा की। महापौर भार्गव ने निरीक्षण के दौरान बताया कि किस तरह से नगर निगम का पूरा अमला काम करता है और कैसे जनता की भागीदारी, जनप्रतिनिधियों की सक्रियता, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत से इंदौर लगातार सात बार नंबर वन रहा है।

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रभारी अश्विन शुक्ल, आईटी प्रभारी राजेश उदावत सहित नगर निगम के आला अधिकारी भी शामिल रहें। इंग्लैंड की मेयर ने सफाई व्यवस्था, डो टू डोर कचरा कलेक्शन, जीटीएस स्टेशन की कार्यप्रणाली को समझा।