WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

English : अंग्रेजी न आने के डिप्रेशन में लड़की ने जान दी!

एयर होस्टेस बनना चाहती थी, पर खुद की कमजोरी का पता था!

1045
WhatsApp Image 2022 11 27 At 9.08.17 PM 696x400

English : अंग्रेजी न आने के डिप्रेशन में एक लड़की ने जान दी!

इंदौर। अंग्रेजी न आना जानलेवा भी हो सकता है, यह इस घटना से साबित हो गया। 18 साल की एक लड़की जो एयर होस्टेस बनना चाहती थी, वो अंग्रेजी न आने के कारण इतनी डिप्रेशन में आ गई कि उसने आत्महत्या कर ली। यह लड़की अंग्रेजी की कोचिंग भी कर रही थी। इंटरव्यू के लिए कॉल भी आ गया था। शनिवार को इंटरव्यू होना था और शुक्रवार को उसने अपना जीवन समाप्त कर लिया। क्योंकि, कोचिंग के बाद भी उसकी भाषा नहीं सुधरी।

इंदौर शहर के हीरा नगर थाना पुलिस के मुताबिक मामला न्यू गौरी नगर का है। यहां रहने वाली लड़की ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एबी रोड स्थित एक निजी संस्थान में बड़ी बहन के साथ एयर होस्टेस की तैयारी कर रही थी। कुल तीन बहनों में वह दूसरे नंबर की थी। अंग्रेजी में वह थोड़ी कमजोर थी। अंग्रेजी सुधारने के लिए उसने कोचिंग भी ज्वाइन कर ली थी।

शनिवार को उसका इंटरव्यू था। प्लेसमेंट के लिए कोई कंपनी आने वाली थी। जिसकी तैयारी में वो जुटी थी। शुक्रवार को घटना से पहले उसकी छोटी बहन के साथ बातचीत हुई थी। इंटरव्यू और अंग्रेजी को लेकर भी उसने बात की और बाद में ऊपर कमरे में चली गई। मां ने कुछ देर के बाद उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में ऊपर कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी थी। उसे नीचे उतारने के साथ ही परिजनों ने हीरा नगर पुलिस को घटना की सूचना दी।