WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Enquiry Ordered Against Senior IPS Officer: केंद्र सरकार ने सीनियर IPS ऑफिसर के खिलाफ जांच के आदेश दिए!

Enquiry Ordered Against Senior IPS Officer

597
Additional SP Transfer

Enquiry Ordered Against Senior IPS Officer: केंद्र सरकार ने सीनियर IPS ऑफिसर के खिलाफ जांच के आदेश दिए!

 

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के चलते केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 1996 बैच के उड़ीसा कैडर के अधिकारी संजय कुमार सिंह के खिलाफ संपत्ति संबंधी जांच के आदेश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के यह आदेश संजय कुमार सिंह द्वारा पिछले सप्ताह VRS लेने के तत्काल बाद जारी किए गए हैं।

बता दें कि संजय कुमार सिंह वही IPS अफसर हैं जिन्होंने कोरेडेलिया क्रूज ड्रग बस्ट केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट दी थी। संजय कुमार सिंह उस समय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में डिप्टी DG के पद पर कार्यरत थे।

बता दें कि आर्यन खान नारकोटिक्स केस में नेशनल क्राइम ब्यूरो मुंबई द्वारा 2 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किए गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार सिंह ने इस वर्ष फरवरी में VRS आवेदन दिया था और उसे ओडिशा सरकार ने तत्काल मंजूर भी कर उन्हें अप्रैल के आखिरी दिन कार्य मुक्त भी कर दिया था। वैसे संजय कुमार सिंह अगले साल रिटायर होने वाले थे। अब केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।