WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

EOW Raid: पंचायत सचिव करोड़पति निकला, ₹4 लाख नगद और 5 लाख के जेवरात मिले

2734

भोपाल। सतना जिले के मैहर तहसील अंतर्गत महेदर ग्राम पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के घुनवारा गांव में स्थित घर में ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा। इसमें ईओडब्ल्यू को करोड़ों की बेनामी संपत्ति के दस्तावेजों के साथ लाखों रुपए की नकदी मिली है।

घर से चार लाख रूपये से अधिक की नकद राशि के अलावा पांच लाख के सोने और चांदी के जेवरात मिेल हैं। एक चार पहिया वाहन व तीन टू-व्हीलर सहित जमीनों के कागजात, बीमा पॉलिसियां व कई बैंक खातों का रिकॉर्ड ईओडब्ल्यू को मिल चुका है। ईओडब्ल्यू की टीम अभी भी जांच कर रही है।

पंचायत सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।