WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

EOW Trap: सागर में ज्वाइंट रजिस्ट्रार 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

1067
EOW Trap: सागर में ज्वाइंट रजिस्ट्रार 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

EOW Trap: सागर में ज्वाइंट रजिस्ट्रार 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सागर: EOW Trap: मध्य प्रदेश के सागर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्यवाही करते हुए
सागर में ज्वाइंट रजिस्ट्रार को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सागर में सहकारिता विभाग के ज्वाइंट रजिस्ट्रार शिवेन्द्र देव पांडेय को बुधवार को सागर EOW की टीम ने 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

EOW Trap: सागर में ज्वाइंट रजिस्ट्रार 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
EOW Trap: सागर में ज्वाइंट रजिस्ट्रार 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 

ज्वाइंट रजिस्ट्रार शिवेन्द्र देव पांडेय के खिलाफ छतरपुर के रहने वाले एक आवेदक ने EOW कार्यालय में रिश्वत मांगने की शिकायत की। अपनी शिकायत में आवेदक ने बताया था कि उसने सहकारिता विभाग में सेल्समैन के पद के लिए आवेदन किया था और उसकी अनुशंसा करने के एवज में ज्वाइंट रजिस्ट्रार ने उससे 1 लाख रूपये की रिश्वत मांगी थी जिसके बाद 50 हजार रूपये में सौदा तय हुआ था।
EOW की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस ट्रैप टीम में EOW सागर से डीएसपी श्रीमती उमा नवल आर्य, निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, निरीक्षक आदेश जैन सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।

EOW Raid : आदिमजाति के DC जगदीश सरवटे के 3 ठिकानों पर EOW का छापा, ₹5.90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति मिली!