WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

EOW Trap: पंचायत सचिव के दो जिलों में आवासों पर छापा, लाखों की अघोषित संपत्ति का पता लगा

1831
WhatsApp Image 2022 02 09 At 3.01.22 AM 696x522

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिंड: जिले में गोहद ब्लॉक के एचाया गांव में पदस्थ सचिव रोशन सिंह गुर्जर के यहां ईओडब्ल्यू ने छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा सचिव के ग्वालियर एवं भिण्ड के पैतृक गांव स्थित आवास पर एक साथ छापा मारा गया।

जिसमें कई प्रोपर्टी जिनमें खेत एवं मकान के कागजात ईओडब्ल्यू के हाथ लगे हैं। वहीं कुछ बेनामी संपत्ति का भी पता ईओडब्ल्यू को लगा है। साथ ही सोने चांदी के जेवरात भी जब्त किए गए हैं।

WhatsApp Image 2022 02 09 at 3.01.23 AM

जानकारी के अनुसार रोशन सिंह गुर्जर पंचायत सचिव एचया पिपरोली, गोहद जिला भिंड के दो स्थानों पर ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

ग्वालियर में इंद्रा नगर में आरोपी के मकान पर जहां कार्यवाही जारी है, वहीं गोहद के पैतृक मकान पर भी कार्यवाही हो रही है।

आरोपी के नाम 19 लाख कीमत का मकान, लड़के सौरभ के नाम 2 बीघा जमीन गोहद में, पत्नी रेखा बाई के नाम 2 बीघा जमीन बनिपुरा गोहद में, बेनामी सम्पत्ति में ससुर भारत सिंह के नाम मेन रोड की जमीन 2 बीघा जिसकी कीमत लगभग 70 लाख बताई जा रही है, पैतृक गाँव में निर्माणाधीन मकान 1500 वर्ग फीट, बहुतलेनो कार आरोपी के नाम, मोटर साइकल, दो ट्रैक्टर, गोल्ड ज्वैलरी 6.75 लाख कीमत की, सिल्वर ज्वैलरी 45000 कीमत की, कैश लगभग 17 हजार, बैंक पासबुक- 8 खाते आदि प्रमुख है। ईओडब्ल्यू एसपी अमित सिंह के अनुसार कार्रवाई जारी है।