WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

EOW Trap : जावरा बस स्टैंड पर 20 हज़ार की रिश्वत लेते सरपंच रंगे हाथों पकड़ाया!

2055
WhatsApp Image 2025 01 23 At 17.18.53

EOW Trap : जावरा बस स्टैंड पर 20 हज़ार की रिश्वत लेते सरपंच रंगे हाथों पकड़ाया!

मुरम खुदाई के लिए NOC देने के नाम पर 40 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग की जा रही थी!

रतलाम: EOW Trap : रतलाम जिले में जावरा बस स्टैंड पर 20 हज़ार की रिश्वत लेते सरपंच ग्राम हरियाखेड़ा तहसील पिपलोदा को EOW की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। सरपंच द्वारा मुरम खुदाई के लिए NOC देने के नाम पर 40 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग की जा रही थी।

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की उज्जैन यूनिट को फरियादी पिंटू मुनिया पिता अंबाराम मुनिया उम्र 23 साल निवासी मोहन नगर कॉलोनी जिला रतलाम, जो हर्ष इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रतलाम में मैनेजर के पद पर है ,द्वारा दिनांक 21 जनवरी 2025 को शिकायत की गई कि उनकी कंपनी द्वारा जावरा में एक ज़मीन के विकास के लिए 200 ट्रक मुरम की आवश्यकता थी जिसकी खुदाई के लिए ग्राम हरियाखेड़ा तहसील पिपलोदा जिला रतलाम के सरपंच की NOC की आवश्यकता थी। इसके लिए हरियाखेड़ा सरपंच जितेन्द्र पाटीदार पिता पुरुषोत्तम पाटीदार उम्र 27 साल नि हरियाखेड़ा ने प्रति ट्रक 200 रुपए के हिसाब से कुल 40 हज़ार रिश्वत की माँग की।

शिकायत पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करते हुए EOW के डीएसपी अजय कैथवास के नेतृत्व में 10 सदस्यीय ट्रैप दल का गठन किया गया जिसने आज दिनांक मौके पर आरोपी सरपंच को 20 हज़ार की रिश्वत लेते जावरा बस स्टैंड पर रंगे हाथों पकड़ा।

सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।