WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

EOW Trap: तहसीलदार के रीडर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

249
WhatsApp Image 2026 06 11 At 17.25.25

EOW Trap: तहसीलदार के रीडर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

भोपाल: EOW Trap: ग्वालियर में आज गोसपुरा तहसीलदार के रीडर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप पकड़ा। तहसीलदार आवेदक जितेन्द्र पाण्डेय से प्लाट का नामांतरण करवाने के एवज में 40 हजार रूपये रिश्वत मांग रहा था।

प्रकरण के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक जितेन्द्र पाण्डेय पुत्र श्री वासुदेव पाण्डेय निवासी किलागेट घासमण्डी, मंग्लेश्वर रोड जिला ग्वालियर द्वारा दिनांक 10.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, EOW को लिखित शिकायत की गई कि आवदेक द्वारा श्रीमती निर्मला गोस्वामी को रानीपुरा तहसील गोसपुरा में एक 930 वर्गफीट का प्लाट विक्रय किया गया था, उक्त विक्रित प्लाट का नामांतरण करवाने के लिए आवेदक द्वारा कार्यालय तहसीलदार गोसपुरा, ग्वालियर को आवेदन किया था । उक्त नामांतरण हेतु कार्यालय तहसीदार गोसपुरा, ग्वालियर में पदस्थ रीडर, सहायक ग्रेड-3 अनिल कुडवारिया द्वारा 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी।

WhatsApp Image 2026 06 11 at 17.25.26

शिकायत की पुष्टि

आवेदक द्वारा शिकायत करने के बाद डिजीटल माध्यम से शिकायत में मांग की गई राशि के सम्बन्ध में पुष्टि की गई एवं आरोपी रीडर, सहायक ग्रेड-3 अनिल कुडवारिया के विरुद्ध धारा 7, भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित अधि. 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया।

रंगे हाथों गिरफ्तारी

उक्त शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. ग्वालियर के निर्देश पर निरीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में एक ट्रेप दल का गठन किया गया, जिसके द्वारा आज दिनांक 11.6.2026 को ट्रेप दल जब कलेक्ट्रेट कार्यालय ग्वालियर पहंचा तब आवेदक से आरोपी रीडर, सहायक ग्रेड-3 अनिल कुडवारिया द्वारा 20 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए ट्रेप दल ने उसे रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के हाथ रासायनिक घोल में घुलवाने पर घोल का रंग गुलाबी हो गया, जो उसके रिश्वत लेने की पुष्टि करता है।

वर्तमान स्थिति

ट्रेप दल ने आरोपी से रिश्वत की राशि जप्त कर ली है एवं कार्यवाही प्रचलन में है।

EOW ग्वालियर की टीम

श्री अनिल कुमार लोधी, निरीक्षक मदन मोहन मालवीय, निरीक्षक पारुल चंदेल, उप निरीक्षक नीलम श्रीवास्तव, उप निरीक्षक हरि किशोर चतुर्वेदी, उप निरीक्षक ब्रजमोहन शर्मा, उप निरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा, आरक्षक नरेश सिंह, आरक्षक अभिषेक चौहान, आरक्षक अभिषेक सिंह तोमर, स्थायी कर्मी दीपक श्रीवास्तव शामिल रहे।