WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ex VC RGPV Arrested: प्रो. सुनील कुमार रायपुर में गिरफ्तार, पुलिस ने 30 हजार रुपए इनाम रखा था!

1039

Ex VC RGPV Arrested: प्रो. सुनील कुमार रायपुर में गिरफ्तार, पुलिस ने 30 हजार रुपए इनाम रखा था!

भोपाल: भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में करोड़ों के घोटाले के आरोपी फरार पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी मामले अभी भी दो आरोपी फरार है।

IMG 20240411 WA0026

सरकार ने सुनील कुमार को कुछ दिन पहले निलंबित किया था। बता दें ABVP ने फरार आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगा कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था। इसके बाद सरकार और पुलिस की तरफ से तेज कार्रवाई देखने को मिली।

प्रो. सुनील कुमार ने भोपाल जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

गौरतलब है कि इस मामले में अभी पूर्व रजिस्ट्रार आरएस राजपूत, सेवानिवृत्त फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा फरार है। तीनों पर पुलिस ने इनाम रखा है और लुकआउट नोटिस जारी किया है। साथ ही पुलिस आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की भी तैयारी कर रही है।

मामले के अनुसार आरोपियों ने यूनिवर्सिटी के 19.48 करोड़ रुपये निजी खातों में डाले थे। इसकी जांच में पुष्टि हुई। इसके बाद मामले में पुलिस में FIR दर्ज कराई गई।

पुलिस मामले में दो बैंक कर्मी और एक दलित संघ के पदाधिकारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं पूर्व रजिस्ट्रार आरएस राजपूत की अग्रिम जमानत याचिका भी कोर्ट ने पुलिस की आपत्ति के बाद खारिज कर दी थी। पुलिस को अब आरएस राजपूत और सेवानिवृत्त फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा की तलाश है।