WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Excellence Award : एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित हुए मीडिया सितारे!

855
WhatsApp Image 2025 03 14 At 14.45.27

Excellence Award : एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित हुए मीडिया सितारे!

उज्जैन के वरिष्ठ पत्रकार सुदर्शन सोनी को बेस्ट रीजनल जर्नलिस्ट ऑफ ईयर अवार्ड!

Ujjain : मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली के प्यारेलाल ऑडिटोरियम में आयोजित 19वें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में डीडी न्यूज के बहुचर्चित एंकर अशोक श्रीवास्तव को बेस्ट मेल एंकर, जी न्यूज की ख्यातनाम एंकर शोभना यादव को बेस्ट फीमेल एंकर, माखनलाल चतुर्वेदी विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ के जी सुरेश को मीडिया गुरु और वरिष्ठ पत्रकार अतुल तारे को श्रेष्ठ संपादन के विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किए।

WhatsApp Image 2025 03 14 at 14.45.28

इसके साथ ही मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार अनिल तिवारी एवं मध्य प्रदेश के उज्जैन के सुदर्शन सोनी को बेस्ट रीजनल जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया। इन हस्तियों को भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर संजय द्विवेदी और भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने सम्मानित किया। समारोह में फिल्म सिटी नोएडा के संस्थापक डॉ संदीप मारवाह और मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरुण शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर आईएमएस नोएडा के प्रोफेसर डॉ सचिन बत्रा की किताब ‘व्यवहारिक पत्रकारिता’ के दूसरे संस्करण का विमोचन भी किया। खास बात यह है कि इस पुस्तक का प्रकाशन मीडिया फेडरेशन द्वारा किया गया जिसमें देशभर के कई जाने-माने टीवी व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने स्पेशलाइज्ड रिपोर्टिंग पर अध्याय लिखे।

एमएफआई के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने पत्रकारिता जगत की चुनौतियों सहित अकादमी क्षेत्र के सभी पेशेवर समाज के उत्थान में सक्रिय व सकारात्मक भूमिका निभाते हुए राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया फेडरेशन शुरुआत से ही पत्रकार और समाज हित में कार्यरत है। कार्यक्रम में अनेक संचार विशेषज्ञों और मीडिया शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में एमएफआई की सचिव अमिता शर्मा और टीवी जगत के वरिष्ठ पत्रकार एमएफआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया!