WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Extention To CM Advisor: मुख्यमंत्री के सलाहकार को 1 साल की सेवा वृद्धि

1001

Extention To CM Advisor: मुख्यमंत्री के सलाहकार को 1 साल की सेवा वृद्धि

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी अवनीश अवस्थी को 1 साल का एक्सटेंशन दिया गया है। वे अब 29 फरवरी 2024 तक मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद पर बने रहेंगे।

अवस्थी अगस्त 2022 में रिटायर हुए थे और उन्हें 28 फरवरी 2023 तक मुख्यमंत्री का एडवाइजर नियुक्त किया गया था लेकिन अब उन्हें 1 साल और सेवा वृद्धि दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवस्थी मुख्यमंत्री को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देते हैं।