WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Extorted Lakhs by Blackmailing : महिला ने आखिर क्यों किया ब्लैकमेल और लाखों वसूले, दुष्कर्म का केस किया!

फिर 30 लाख की मांग की, तो ब्लैकमेलिंग की शिकायत, महिला फरार!

1068

Extorted Lakhs by Blackmailing : महिला ने आखिर क्यों किया ब्लैकमेल और लाखों वसूले, दुष्कर्म का केस किया!

Indore : निजी कंपनी के मालिक पर दुष्कर्म का केस कराने वाली महिला अब इस मामले में खुद फंस गई है। महिला ने कंपनी मालिक पर परेशान करने और धमकाने का मामला भी दर्ज कराया था। इससे परेशान होकर कंपनी मालिक ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत की, जिसके बाद से महिला फरार है।

घटना के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ कंपनी के मालिक राहुल शर्मा के घर के सामने रहती थी। राहुल विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। जब महिला ने राहुल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया उसके बाद महिला के पति ने उसे तलाक दे दिया। महिला ने राहुल को धमकाया था कि जब तक वो जिंदा है, उसकी हर डिमांड पूरी करनी पड़ेगी। ऐसा नहीं किया तो वो जेल भिजवाए देगी। महिला ने दुष्कर्म का केस वापस लेने के बदले 30 लाख रुपए मांगे थे।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, पुलिस अधिकारी-

लसूड़िया इलाके की स्कीम नंबर 114 पार्ट-1 के राहुल शर्मा की कंपनी ऑनलाइन बिजनेस करती है। उनके सामने एक शादीशुदा महिला रहती है। महिला का उनके घर आना-जाना था। जान पहचान हुई, मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए। दोनों के बीच मोबाइल पर चैटिंग होने लगी। राहुल की दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार दिसंबर 2021 में पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। इस दौरान महिला राहुल के घर आई। महिला ने कहा कि वह उनसे मिलने आई है। राहुल ने महिला को अवॉइड करने की कोशिश की, लेकिन वह दोस्ती करने की जिद करने लगी। मना करने पर धमकाया कि कहना नहीं मानने पर, वह उसे बदनाम कर देगी। राहुल ने पहले तो मजबूरी में उससे दोस्ती कर ली, लेकिन बाद में दोनों के बीच आपसी रजामंदी से शारीरिक संबंध भी बने।

महिला ने दोनों के कई फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद उसने राहुल को ब्लैकमेल करना शुरू किया। एक दिन महिला ने राहुल से कहा कि पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर ले, इस पर राहुल ने मना कर दिया। इसके बाद से वसूली का काम शुरू हो गया। दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट से जमानत होने के बाद राहुल शर्मा ने ब्लैकमेल करने वाली महिला के खिलाफ केस किया।

महिला ने पैसे और गहने लिए

दबाव में आकर राहुल ने 20 जनवरी 2022 को अपने अकाउंट से 80 हजार रुपए महिला के अकाउंट में ट्रांसफर किए। बाद में 4 फरवरी 2022 को 40 हजार रुपए दिए। 2 मार्च को फिर से 40 हजार ट्रांसफर किए। इसके बाद 4 और 6 मार्च 2022 को 40 हजार और 1 लाख रुपए के दो ट्रांसफर किए। ब्लैकमेलर महिला इसके बाद भी नहीं मानी। उसने रेप केस में फंसाने की धमकी दी और ज्वेलरी दिलाने का दबाव बनाने लगी। महिला ने एमजी रोड स्थित आनंद ज्वेलर्स से 1 लाख 78 हजार की ज्वेलरी खरीदी। जिसका पेमेंट राहुल के बैंक के क्रेडिट कार्ड से कराया।

13 अक्टूबर 2022 को आनंद ज्वेलर्स से ही एक डायमंड रिंग खरीदी। इसका पेमेंट भी राहुल ने ही किया। इसके बाद 28 अक्टूबर 2022 को पंजाब ज्वेलर्स राजबाड़ा से 1 लाख 82 हजार के सोने के कंगन खरीदे। आरोपी महिला की डिमांड बढ़ती जा रही थी। इससे परेशान होकर राहुल ने जब उसकी बातों को मानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वह फिर उसे ब्लैकमेल करने लगी। आरोपी महिला ने राहुल पर दबाव डालकर आनंद और पंजाब ज्वेलर्स से काफी सारी ज्वेलरी खरीदी, जिसका भुगतान पीड़ित ने अपने क्रेडिट कार्ड से किया।

राहुल ने नंबर ब्लॉक किया

राजीव ने नवंबर 2022 में ब्लैकमेलर महिला का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद पत्नी को पूरी बात बताई। 8 दिसंबर 2022 को महिला ने लसूड़िया थाने में राहुल शर्मा के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। अगले दिन राजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राहुल को 20 जनवरी 2023 को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। जेल से छूटने के बाद भी महिला राहुल से मिलने का प्रयास करती रही।

केस वापस लेने के 30 लाख मांगे

राहुल ने महिला से कहा कि वह उसे काफी रुपए और ज्वेलरी दे चुका है और अब कुछ नहीं देगा। महिला ने कहा कि जब तक वह जिंदा रहेगा, उसके कहे मुताबिक रुपए देने होंगे, उसकी मांगें पूरी करनी पड़ेगी। नहीं करने पर वह उसे बार-बार जेल भिजवाती रहेगी। उसने दुष्कर्म केस वापस लेने के लिए 30 लाख रुपए मांगे। राहुल के इनकार करने पर 7 अप्रैल को महिला ने विजय नगर थाने में परेशान करने और धमकाने की शिकायत कर दी। जिसमें राहुल ने अग्रिम जमानत ले ली। इसके बाद राहुल ने पूरे सबूत इकट्‌ठा कर अपने वकील के माध्यम से ब्लैकमेलर महिला के खिलाफ लिखित शिकायत की। पूरे मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और लसूड़िया पुलिस से भी की। वरिष्ठ अफसरों के आदेश के बाद बुधवार को इस मामले में लसूड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। फ़िलहाल महिला फरार है।