WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : 2 नेत्रदान से 4 नेत्रहीनों को मिलेगी नई रोशनी!

नेत्रम संस्था के सदस्यों के निरंतर प्रयासों से बढ़ता नेत्रदान का ग्राफ!

870

Eye Donation : 2 नेत्रदान से 4 नेत्रहीनों को मिलेगी नई रोशनी!

 

Ratlam : नेत्रम संस्था के सतत प्रयासों से जिले में 2 परिवारों ने अपने दिवंगत परिजनों का नेत्रदान कर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन नेत्रदानों से चार नेत्रहीन व्यक्तियों को नई दृष्टि प्राप्त होगी। पहला नेत्रदान ईदगाह रोड निवासी स्वर्गीय बापूलाल पटवा के सुपुत्र महेन्द्र पटवा के निधन उपरांत उनके भाई संदीप पटवा एवं परिजनों द्वारा किया गया। परिजनों के इस निर्णय में समाजसेवी चंद्रप्रकाश पटवा, विजय पटवा, प्रकाश लोढ़ा एवं पार्षद धर्मेन्द्र रांका का विशेष योगदान रहा। दूसरा नेत्रदान नामली के सदर बाजार निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय शेतानमल चौधरी के निधन उपरांत उनके सुपुत्र तेजकरण, दिलीप एवं अभय चौधरी द्वारा किया गया। इस निर्णय में रतलाम निवासी समाजसेवी अजय भंडारी ने परिजनों को प्रेरणा प्रदान की।

 

नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमति मिलते ही बड़नगर गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल अपनी टीम के मनीष तलाच एवं नरेन्द्र राठौड़ के साथ रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की संपूर्ण प्रक्रिया विधिवत सम्पन्न की।इस अवसर पर रतलाम में आयोजित नेत्रदान प्रक्रिया के दौरान हेमंत मूणत, नवनीत मेहता, शीतल भंसाली, सुशील मीनू माथुर, भगवान ढलवानी, गिरधारीलाल वर्धानी, गोपाल राठौड़ पतरावाला, ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रशान्त व्यास, शलभ अग्रवाल, यशवंत पावेचा, सुरेश पाटीदार आदि मौजूद रहें। वहीं नामली में आयोजित नेत्रदान के अवसर पर नीलेश तलेरा, आशीष बोड़ाना, श्रेयांस जैन, संतोष चत्तर, पंकज बोहरा, तेजकरण जैन आदि मौजूद रहें। नेत्रम संस्था द्वारा दोनों परिवारों को प्रशस्ति-पत्र भेंटकर सम्मानित किया संस्था ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग नेत्रदान का संकल्प लें ताकि किसी की मृत्यु किसी और की दृष्टि बनने का कारण बन सकें!