WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Eye Donation : श्रीमती लीलादेवी त्रिवेदी के नेत्रदान से 2 लोगों को मिला नया जीवन!

644
WhatsApp Image 2025 03 30 At 15.27.34

Eye Donation : श्रीमती लीलादेवी त्रिवेदी के नेत्रदान से 2 लोगों को मिला नया जीवन!

Ratlam : शहर के नागरवास निवासी स्वर्गीय कन्हैयालाल त्रिवेदी की धर्मपत्नी श्रीमती लीलादेवी त्रिवेदी के निधन के उपरांत उनके नेत्रदान का पुनीत कार्य संपन्न किया गया। यह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बना, जिससे दो व्यक्तियों को देखने की नई रोशनी प्राप्त होगी।

‌ शनिवार रविवार की मध्यरात्रि में श्रीमती लीलादेवी त्रिवेदी के निधन होने पर समाजसेवी प्रशांत व्यास, कुलदीप त्रिवेदी और लोकेश व्यास ने उनके सुपुत्र कैलाश, कुलदीप, मुकेश त्रिवेदी और अन्य परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया।

परिजनों की सहमति मिलते ही नेत्रम संस्था द्वारा बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉक्टर जीएल ददरवाल को सूचित किया। सूचना मिलते ही डॉक्टर ददरवाल अपनी टीम के मोहनलाल राठौड़ और भावेश तलाच को लेकर बड़नगर से रतलाम पहुंचे और सफलतापूर्वक नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की इस अवसर पर नेत्रम संस्था के अध्यक्ष हेमंत मूणत, समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी और शलभ अग्रवाल, प्रशान्त व्यास आदि मौजूद रहें और पूरे नेत्रदान अभियान में सहयोग दिया। नेत्रम संस्था ने त्रिवेदी परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया!