WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : शारदा देवी की आंखों से 2 लोगों को मिलेगी रोशनी!

1286

Eye Donation : शारदा देवी की आंखों से 2 लोगों को मिलेगी रोशनी!

 

Ratlam : शहर के काटजू नगर निवासी स्वर्गीय नाथुलाल वर्मा की पुत्रवधू, मनोज वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती शारदा देवी का असामयिक निधन हो जाने पर समाजसेवी राजेन्द्र परमार, भगवान ढलवानी, मीनु माथुर की प्रेरणा से मनोज वर्मा ने उनके नेत्रों को दान करने की सहमति दी।

इसकी सूचना नेत्रम संस्था के सक्रिय सदस्य हेमन्त मूणत द्वारा मेडिकल कालेज डीन अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर राजवंत सिंह, विनोद कुशवाह, रुपाला डाबी द्वारा मृतात्मा का कार्निया लिया।

IMG 20240714 WA0061

नेत्रदान के लिए समाजसेवी शलभ अग्रवाल अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर वर्मा के निवास स्थान पर पंहुचे और नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोड़ा।

नेत्रदान के दौरान समाजसेवी तथा नेत्रम संस्था के मीनू माथुर, शलभ अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोपाल पतरावाला, हेमन्त मूणत मौजूद रहें।

नेत्रम परिवार द्वारा जनहित के इस निर्णय को लेकर नवनीत मेहता, गिरधारी लाल वर्धानी, शीतल भंसाली, भगवान ढलवानी, प्रशान्त व्यास, सुरेश पाटीदार राखी व्यास, सपना दुबे ने परिजनों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए साधुवाद दिया।