WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : श्रीमती मानकुंवर सोलंकी की आंखों से 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

1348

Eye Donation : श्रीमती मानकुंवर सोलंकी की आंखों से 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

 

Ratlam : शहर के वरिष्ठ पत्रकार जीतेन्द्र सिंह की माताजी श्रीमती मानकुंवर (77) सोलंकी का गुरुवार शाम को निधन हो जाने पर समाजसेवी मीनू माथुर, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी तथा न्यूज पोर्टल इ खबर टुडे के सम्पादक तुषार कोठारी की प्रेरणा से परिजनों ने नेत्रदान करने की सहमति दी।

 

नेत्रम संस्था के सक्रिय सदस्य हेमन्त कुमार मूणत की सूचना पर बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉ जीएल ददरवाल (कुमावत) अपने सहयोगी दल के साथ रतलाम पंहुचे और श्रीमती मानकुंवर सोलंकी का कार्निया लिया।

 

मौके पर हेमन्त मूणत, भगवान ढलवानी, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोपाल पतरावाला, मीनू माथुर तथा शलभ अग्रवाल मौजूद रहें।

 

बता दें कि 77 वर्षीय श्रीमती सोलंकी विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ थी और निजी चिकित्सालय में उनका उपचार किया जा रहा था। वह शासकीय विद्यालय में शिक्षिका थी। शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद वे विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा करती थी। विगत कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब होने से शहर के एक निजी चिकित्सालय में उनका उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान ही गुरुवार शाम को उन्होने अंतिम सांस ली। श्रीमती मानकुंवर के निधन का समाचार मिलते ही समाजसेवी, पत्रकार, चिकित्सक व गणमान्य व्यक्ति जीतेन्द्र सोलंकी के निवास पर पंहुच गए थे।