WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : श्रीमती शकुंतला देवी की आंखों से 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

डॉक्टर ददरवाल के नेत्रदान की कड़ी में जुडा़ 600वां नेत्रदान!

450

Eye Donation : श्रीमती शकुंतला देवी की आंखों से 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

Ratlam : शहर में समाजसेवियों और सामाजिक संस्थाओं की सक्रियता से नेत्रदान के ग्राफ में निरंतर वृद्धि हो रही हैं। रविवार को शहर के ओसवाल नगर निवासी श्रीमती शकुंतला देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय लक्ष्मीधर मित्तल का निधन होने पर समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल, कपिल बिंदल (सिंगर), दीपक अग्रवाल, श्रीमती शांतादेवी, आजाद रामपुरा वाले ने उनके सुपुत्र अशोक, पौत्र यश गुप्ता एवम परिजनों को माताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉक्टर जीएल ददरवाल को सूचित किया। सूचना प्राप्त होते ही डॉक्टर अपनी टीम के परमानंद राठौर, मनीष तलाच, चंचल पाटीदार के साथ तत्काल बडनगर से रतलाम पंहुचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कर सफलतापूर्वक नेत्रदान किया।

नेत्रदान के दौरान शलभ अग्रवाल, नवल अग्रवाल, अनिता अग्रवाल उपिस्थित थे। नेत्रम संस्था ने गुप्ता परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया!