WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : सुश्रावक समरथमल जैन का निधन होने पर परिजनों ने समाजहीत में नेत्रदान की दी सहमति!

अब समरथमल की आंखों से 2 लोगों को मिलेगी रोशनी!

941

Eye Donation : सुश्रावक समरथमल जैन का निधन होने पर परिजनों ने समाजहीत में नेत्रदान की दी सहमति!

Ratlam : नेत्रम संस्था के हेमन्त मुणत ने बताया की धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही हैं। रतलाम के प्रतिष्ठित सुश्रवाक जुहारमल जैन के सुपुत्र पूज्य साध्वी विभाश्रीजी महारा सा के पिताजी समरथमल जैन का देवलोकगमन होने पर समाजसेवी महेन्द्र गांग, प्रभात सुराणा, विशाल मूणत ने उनके सुपुत्र मनीष जैन, कमलेश जैन एवं परिजनों को समाजहीत में पिता के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी।

परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही नेत्रम संस्था द्वारा बड़नगर के गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉक्टर जीएल ददरवाल को सूचित किया। सूचना प्राप्त होते ही डॉक्टर ददरवाल अपनी टीम के परमानंद राठौर, मनीष माली के साथ बडनगर से रतलाम पंहुचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कर सफलतापूर्वक मृतात्मा का कार्निया लिया।

नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढालवानी, गिरधारीलाल वर्धानी प्रभात सुराणा, जिनेश जैन, नितिन, राखी व्यास, रीना टाक मौजूद रहें। नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता, गोपाल पतरावाला, मीनू माथुर, प्रशान्त व्यास, शलभ अग्रवाल, शीतल भंसाली, सुरेश पाटीदार, संजय नेनानी, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, कश्मीरा पाठक, अंजू सोनी, सीमा अग्रवाल, रेखा खत्री ने जैन परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।