WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : देवेन्द्र सिंह सिसोदिया का निधन परिजनों की सहमति से हुआ नेत्रदान!

672
WhatsApp Image 2025 02 12 At 18.37.04

Eye Donation : देवेन्द्र सिंह सिसोदिया का निधन परिजनों की सहमति से हुआ नेत्रदान!

Ratlam : शहर की 80 फिट रोड़ स्थित कर्मचारी कॉलोनी निवासी देवेन्द्र सिंह सिसोदिया कि निधन होने पर समाजसेवी मीनू माथुर ने उनके सुपुत्र लोकपाल सिंह सिसोदिया एवम परिजनों को पिताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी। परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही संस्था द्वारा बड़नगर गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉक्टर जीएल ददरवाल को सूचित किया गया। सूचना प्राप्त होते ही डॉक्टर ददरवाल अपनी टीम के चंचल पाटीदार, परमानंद राठौड़ मनीष तलाच के साथ बडनगर से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की।

नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी, मीनू माथुर, गिरधारीलाल वर्धानी, अनंता ब्रह्मे, ललित मोयल, अजय ठाकुर, तेजपाल सिंह राणावत एवं आशीष अर्नेस्ट मौजूद थे। नेत्रम परिवार ने सिसोदिया परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया!