WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : दिनेशचंद्र भाटी का निधन, परिजनों की सहमति से हुआ नेत्रदान!

453

Eye Donation : दिनेशचंद्र भाटी का निधन, परिजनों की सहमति से हुआ नेत्रदान!

Ratlam : शहर के काटजू नगर निवासी स्वर्गीय आनंदीलाल भाटी के सुपुत्र दिनेशचंद्र भाटी का मंगलवार को निधन हो गया था। नेत्रम संस्था के वरिष्ठ सदस्य गिरधारीलाल वर्धानी के प्रेरणा से दिवंगत दिनेशचंद्र भाटी की पुत्री-दामाद, सुरभि, रवि पाठक, भविका, ऐश्वर्य सोमानी तथा अन्य परिजनों ने नेत्रदान हेतु सहमति दी।

नेत्रम संस्था के संस्थापक हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमति मिलते ही संस्था द्वारा बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल. ददरवाल को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही डॉ. ददरवाल अपनी टीम के मनीष तलाच एवं परमानंद राठौड़ के साथ तत्परता से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, शीतल भंसाली, शलभ अग्रवाल, नवनीत मेहता, भगवान ढलवानी, गोपाल पतरावाला, रजत मित्तल, राजु मलकानी, रविन्द्र मोदी तथा कृष्णा केलवा सहित अनेक समाजसेवी मौजूद थे!