WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : समाजसेवी शांतिलाल गोधा के निधन पर परिजनों ने लिया सराहनीय निर्णय, अब 2 लोग देख सकेंगे दुनिया!

612
WhatsApp Image 2025 06 22 At 20.14.40

Eye Donation : समाजसेवी शांतिलाल गोधा के निधन पर परिजनों ने लिया सराहनीय निर्णय, अब 2 लोग देख सकेंगे दुनिया!

Ratlam : शहर के डोंगरे नगर निवासी समाज के वरिष्ठ सुश्रावक शांतिलाल गोधा के देवलोकगमन के उपरांत उनके परिजनों ने एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम उठाते हुए उनके नेत्र दान करने का निर्णय लिया, इस पुण्य कार्य की प्रेरणा समाजसेवी सुनील गोयल एवं नीलेश गोधा द्वारा दी गई, जिन्होंने शांतिलाल के सुपुत्र दिलीप गोधा एवं अन्य परिजनों से संपर्क कर नेत्रदान की महत्ता बताई। परिवार ने इस नेक कार्य को सहर्ष स्वीकार किया और तुरंत नेत्रम संस्था से संपर्क साधा।

सूचना मिलते ही संस्था द्वारा बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल को सूचित किया गया। डॉ. ददरवाल अपनी टीम के मनीष तलाच, मोहनलाल राठौड़ के साथ तत्परता से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें, जिनमें हेमन्त मूणत, नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, सुशील मीनू माथुर, गोपाल राठौड़ (पतरावाला), गिरधारीलाल वर्धानी एवं आशीष बाकीवाल प्रमुख रूप से सम्मिलित थे। नेत्रदान के इस निर्णय से 2 नेत्रहीनों को दृष्टि प्राप्त होगी। साथ ही यह कार्य समाज में नेत्रदान जैसे महादान के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम बनेगा।