WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : प्रभाकर भोरकर का असामयिक निधन परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति!

707
WhatsApp Image 2025 04 29 At 17.33.42

Eye Donation : प्रभाकर भोरकर का असामयिक निधन परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति!

Ratlam : धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। शहर के टेलीफोन नगर निवासी समाजसेवी प्रभाकर भोरकर के असामयिक निधन होने पर समाजसेवी श्याम तोषनीवाल ने उनके सुपुत्र श्यामकांत, संजीव भोरकर को पिताजी के नेत्रदान की प्रेरणा दी। परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही संस्था द्वारा मध्य प्रदेश के बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉक्टर जीएल ददरवाल को सूचित किया।

सूचना प्राप्त होते ही डॉक्टर ददरवाल अपनी टीम के मनीष तलाच, चंचल पाटीदार के साथ बडनगर से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पुर्ण कर मृतक के नेत्र लिए। नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के सदस्य ओमप्रकाश अग्रवाल, हेमन्त मूणत, माधव काकानी, मीनू माथुर, शीतल भंसाली, शलभ अग्रवाल, भगवान ढलवानी, गिरधारी लाल वर्धानी, भूषण धनोडकर मौजूद थे। नेत्रम संस्था परिवार ने भोरकर परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया!