WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : जाते जाते शकुंतला देवी कर गई 2 लोगों के जीवन में उजियारा!

1180
Eye Donation

Eye Donation: जाते जाते शकुंतला देवी कर गई 2 लोगों के जीवन में उजियारा!

Ratlam : शहर की वेदव्यास कॉलोनी के उर्वशी अपार्टमेंट निवासी स्वर्गीय कन्हैयालाल पोरवाल की धर्मपत्नी श्रीमती शकुन्तला देवी का 78 वर्ष की उम्र में मंगलवार को देहावसान हो गया था।

इस पर नेत्रम संस्था के ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवानी ढलवानी ने पोरवाल परिवार के सदस्यों को नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया, और उनके सुपुत्र विनय पोरवाल व परिजनों कि सहमती से गीता भवन ट्रस्टी, नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल (कुमावत) को सूचना दी गई सूचना प्राप्त होते ही डॉ जीएल ददरवाल अपनी टीम के साथ रतलाम पहुंचे और उन्होंने प्रातः 10-22 मिनट पर मृतात्मा का कार्निया लिया।

नेत्रदान के दौरान नवनीत मेहता, शीतल भंसाली, शलभ अग्रवाल, प्रशांत व्यास व न्यासी जे पंकज मोरवाल व मेनेजर संजय कुमावत मौजूद रहें।

परोपकार के इस कार्य में सहभागिता देने को लेकर नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत, राकेश पोरवाल, जनक नागल, सीए रितेश नागोरी, गौरव गांधी, गोपाल पतरावाला, राखी व्यास, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक, कश्मीरा पाठक ने पोरवाल परिवार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।