WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : रामेश्वरलाल सोड़ानी के नेत्रदान से 2 जीवन होंगे रोशन!

242

Eye Donation : रामेश्वरलाल सोड़ानी के नेत्रदान से 2 जीवन होंगे रोशन!

Ratlam : शहर के नयागांव निवासी रामेश्वरलाल सोडानी ने अपने निधन के पश्चात जाते-जाते नेत्रदान कर समाज के सामने मानवता, संवेदनशीलता और सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस पुनीत कार्य से 2 दृष्टिहीनों को नई दृष्टि मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। निधन के पश्चात परिजनों ने अत्यंत धैर्य, साहस और सामाजिक चेतना का परिचय देते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया जो सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गया। मृतक के परिजनों को प्रेरणा विनोद माहेश्वरी, सुनील मालपानी द्वारा दी गई, जिन्होंने मृतक के सुपुत्र सुरेशचंद्र, सत्यनारायण, महेशचंद्र सोडानी को नेत्रदान हेतु प्रेरित किया। नेत्रम संस्था के संस्थापक हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमति मिलते ही बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल को सूचना दी गई। उनकी टीम के सदस्य मनीष तलाच एवं परमानंद राठौड़ ने तत्परता से पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया को पूर्ण किया।

नेत्रदान के दौरान शीतल भंसाली, हेमन्त मूणत, शलभ अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, नवनीत मेहता, गिरधारीलाल वर्धानी, सुशील मीनू माथुर, भगवान ढलवानी, अनुराग पांचाल, सुशील सोडानी, लक्ष्मीनारायण सोडानी, आयुष अजमेरा,सहित अनेक रिश्तेदार, मित्र एवं शुभचिंतक शामिल रहे। उपस्थित लोगों ने स्वयं कार्निया संरक्षण की प्रक्रिया को देखा, इससे जुड़ी भ्रांतियों को समझा तथा भविष्य में नेत्रदान करने का संकल्प भी लिया। नेत्रम संस्था द्वारा दिवंगत के परिजनों को प्रशस्तिपत्र भेंट किया गया!