WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : पुष्पा ककरानी का असामायिक निधन, परिजनों ने समाजहित में नेत्रदान की दी सहमति!

714
WhatsApp Image 2024 12 04 At 18.06.08

Eye Donation : पुष्पा ककरानी का असामायिक निधन, परिजनों ने समाजहित में नेत्रदान की दी सहमति!

Ratlam : शहर की बोहराबावड़ी निवासी पुष्पा ककरानी के असामायिक निधन होने पर समाजसेवी गिरधारी लाल वर्धानी, भगवान ढलवानी, संजय नेनानी ने उनके सुपुत्र राजेश ककरानी एवं परिजनों को माताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी। परिजनों की सहमति पर नेत्रदान सम्पन्न हुआ।

नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों द्वारा नेत्रदान करने की स्वीकृति मिलते ही संस्था द्वारा मेडिकल कालेज की डीन अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाह द्वारा ज्योति सिंह चौहान, प्रहलाद गेहलोत के सहयोग से नेत्रदान प्रक्रिया को पूर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया।

नेत्रदान के लिए मीनू माथुर अपने वाहन से मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर ककरानी के निवास स्थान पर पहुँचे और नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोड़कर आए। नेत्रदान के दौरान ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, प्रशान्त व्यास, मीनु माथुर मोजूद थे। नेत्रदान को लेकर नेत्रम संस्था ने ककरानी परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए परिवार का आभार व्यक्त किया!