WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : बाबूलाल लोढ़ा का असमायिक निधन, रात्रि 3 बजे हुआ नेत्रदान!

1400

Eye Donation : बाबूलाल लोढ़ा का असमायिक निधन, रात्रि 3 बजे हुआ नेत्रदान!

 

Ratlam : शहर के टाटा नगर क्षेत्र निवासी बाबूलाल लोढ़ा का अल्प बीमारी के चलते निधन होने पर नेत्रम संस्था के सदस्य प्रकाश कोठारी, अजय खिमेसरा, संतोष ओहरा (लाला) द्वारा उनके सुपुत्र राकेश, अखिलेश लोढ़ा एवम परिजनों को मृतात्मा के नेत्रदान हेतु प्रेरित किया गया।

संदर्भ में नेत्रम संस्था के सक्रिय सदस्य हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमति मिलने के पश्चात नेत्रम संस्था के माध्यम से बड़नगर के गीता भवन न्यास ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया गया।

सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के परमानंद राठौर के साथ मध्य रात्रि में ही तत्काल बडनगर से रतलाम पंहुचकर कार्निया लेने की प्रक्रिया पुर्ण करते हुए सफल नेत्रदान करवाया।

नेत्रदान के दौरान समाजसेवी हेमन्त मुणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, नवनीत मेहता, शलभ अग्रवाल, भगवान ढलवानी, मीनु माथुर, गोपाल पतरावाला उपस्थित थे। नेत्रम परिवार द्वारा परिजनों द्वारा जनहित के इस निर्णय को लेकर गिरधारी लाल वर्धानी, शीतल भंसाली, प्रशान्त व्यास, रजनीश पाटीदार, जनक नागल, अजय भंडारी, यशवन्त पावेचा, सीए रितेश नागोरी, सीए अभिषेक रांका, सुरेश पाटीदार, आशीष काबरा, कुंदन सोनी, राखी व्यास, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे ने लोढ़ा परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए साधुवाद दिया।