WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eyes Donation : 2 धंटे में 2 नेत्रदान, सत्यदेव, उषा की आंखों से 4 लोगों के जीवन में होगा उजियारा!

702

Eyes Donation : 2 धंटे में 2 नेत्रदान, सत्यदेव, उषा की आंखों से 4 लोगों के जीवन में होगा उजियारा!

 

Ratlam : नेत्रदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ती जा रही हैं। शहर में बुधवार को 2 घंटे में 2 नेत्रदान होना वास्तव में सराहनीय हैं।

पहला नेत्रदान संत कंवरराम नगर सिंधु कॉलोनी निवासी सत्यदेव गुरबानी पिता धर्मदेव गुरबानी का हुआ। सत्यदेव के निधन के पश्चात उनके सुपुत्र राजेश, राकेश ने गिरधारी लाल वर्धानी की प्रेरणा से नेत्रदान कराया।

इस दौरान हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, मनीष नेनानी, राजू परियानी, डिम्पल भाग्यवानी मौजूद रहें, दूसरा नेत्रदान अरावली अप्पार्टमेंट निवासी श्रीमती उषा तरसिंग का हुआ। उनके निधन के पश्चात श्री हर्ष जैन (ऋषभ) व शांतिलाल जैन बड़नगर वाला की प्रेरणा से पुत्र मनीष, अरविंद तरसिंग भाई चंद्रप्रकाश, विनोद, जितेन्द्र मूणत, इन्दोर वालो की सहमति से पति विमलचंद तरसिंग ने नेत्रदान की सहमति दी। दोनों नेत्रदान में नेत्रम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास बड़नगर के सहयोग से डॉ जीएल ददरवाल, न्यास कर्मचारी परमानंद द्वारा सम्पन्न हुए।

राकेश पोरवाल, प्रशांत व्यास, शीतल भंसाली, जनक नागल, इंजीनियर शैलेन्द्र अग्रवाल, CA रितेश नागोरी, CA गौरव गांधी, भगवान ढलवानी, गिरधारी वर्धानी, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक, राखी व्यास, कश्मीरा पाठक ने गुरबानी व तरसिंग परिवार का आभार व्यक्त किया।