WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Facilitators of Terrorists : आतंकवादियों के 23 मददगार गिरफ्तार, अभी और पकड़े जाने का अंदेशा!

पकड़े गए युवक 18 से 22 साल की उम्र के, सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज!

641

Facilitators of Terrorists : आतंकवादियों के 23 मददगार गिरफ्तार, अभी और पकड़े जाने का अंदेशा!

Srinagar : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। यही कारण है कि पिछले कई दिनो से घाटी में कई सर्च ऑपरेशन एक साथ चलाए जा रहे हैं। अब तक सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसके अलावा अन्य 14 की तलाश की जा रही है। इस कड़ी में बीते दिन शनिवार को पीएसए के तहत जम्मू-कश्मीर से 23 लोगों को गिरफ्तार किया।

राज्य जांच एजेंसी ने भी कई जगह छापे मारे हैं, जिसमें कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। एसआईए ने कहा है कि ये गिरफ्तारियां राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कड़ा एक्शन जारी है। श्रीनगर पुलिस ने शनिवार को 23 आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया।

इन सभी को गिरफ्तार कर अलग-अलग जेलों में भेज दिया गया है। पुलिस ने आतंकवादी संगठनों के 23 मददगारों और अशांति में शामिल शरारती तत्वों के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

सुरक्षाबल हर हालत में घाटी से आतंकियों को नामो निशान खत्म करना चाहते हैं। यही कारण है कि लगातार छापेमारी की जा रही है। सुरक्षाबलों ने एक हफ्ते में दूसरी बार छापेमारी की गई। सेना के पास इनपुट है कि यहां कई आतंकी छिपे हो सकते हैं। यही कारण है कि लगातार सर्च ऑपरेशन और छापेमारी की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 11 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुंछ, उधमपुर और कोट बलवाल जम्मू की जिला जेलों में रखा गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।

सुरक्षाबलों ने 23 आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। जांच में पाया गया है कि इन लोगों ने आतंकियों की हर तरीके से मदद की थी। इसके अलावा देश विरोधी साजिश में भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए मददगारों में अधिकतर 18 से 22 साल की उम्र के लड़के शामिल हैं।