WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fake Bill Scam : 100 करोड़ से ज्यादा के फर्जी बिल घोटाले के आरोपी अभय राठौर को यूपी के एटा से पकड़ा!

गिरफ्तार करके पुलिस उसे इंदौर ला रही!

1087

Fake Bill Scam : 100 करोड़ से ज्यादा के फर्जी बिल घोटाले के आरोपी अभय राठौर को यूपी के एटा से पकड़ा!

Indore : नगर निगम के करीब सवा सौ करोड़ के फर्जी बिल घोटाले का मास्टरमाइंड और नगर निगम का इंजीनियर अभय राठौर को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार कर लिया पुलिस उसे वहां से इंदौर ला रही है राठौर पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसे वह किस स्थिति में और कैसे गिरफ्तार किया अभी इस बारे में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

नगर निगम में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आने के बाद पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। नगर निगम ने भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई चालू कर दी। पुलिस ने अब तक फरार रहे मुख्य आरोपी के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया था जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया। नगर निगम ने मुख्य आरोपी के घर सहित अन्य जगहों पर दबिश देकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी अभय राठौर अवैध नल कनेक्शन के जरिए भी टैंकरों में पानी भरकर बेचने का काम करता था।

अभी तक इस मामले से जुड़े 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पर, मुख्य आरोपी अभय राठौर फरार था, जिसे अब पकड़ा गया। इंदौर पुलिस ने बीते दिनों एमजी रोड थाने पर नगर निगम के घोटाले से संबंधित चार एफआईआर दर्ज की थी। अभय इंदौर नगर निगम में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। वहीं इंदौर नगर निगम ने घोटाले के मामले में अभय राठौर के निवास पर चल रहे नल के अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। मौके से कुछ टैंकर भी बरामद किए गए।