WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Fake BSF Soldier : बीएसएफ के नकली सिपाही को पकड़ाया, घर वालों को झूठ बोला!

वर्दी में सेल्फी भेजने के लिए उसने पुलिस स्टोर से ड्रेस खरीदी!

1867
WhatsApp Image 2023 06 20 At 1.34.52 PM

Fake BSF Soldier : बीएसएफ के नकली सिपाही को पकड़ाया, घर वालों को झूठ बोला!

Indore : पुलिस ने एक नकली बीएसएफ सिपाही को पकड़ा, जो अपने परिवार को सिलेक्शन होने का झूठ बोल रहा था। सबूत के तौर पर वो बीएसएफ की ड्रेस में बीएसएफ परिसर से सेल्फी लेकर भेजने की कोशिश में था, पर पकड़ा गया।

एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित बीएसएफ के अफसरों ने एक नकली बीएसएफ सिपाही को पकड़ा। यह युवक मेडिकल परीक्षा में फेल हो गया था। पर, यह बात वह परिवार के लोगों को नहीं बता पा रहा था। परिवार के लोगों को वर्दी में सेल्फी भेजने के लिए उसने पुलिस स्टोर से ड्रेस खरीदी और सेल्फी लेने बीएसएफ परिसर पहुंच गया। लेकिन, गेट पर बीएसएफ सिपाही ने उससे पूछताछ कर ली। जानकारी ठीक से नहीं देने के चलते उसे थाने लेकर आया गया। जहां उसने इस बात का खुलासा किया।

एरोड्रम थाने के एसआई उमाशंकर यादव ने बताया कि बंटी पुत्र प्रहलाद रैगर निवासी जयपुर (राजस्थान) के खिलाफ धारा 170,171 में केस दर्ज किया गया। बंटी बीएसएफ के सीएसडब्लूटी कैंपस में सेल्फी लेने पहुंचा था। जब मौजूद स्टाफ के लोगों ने उससे पूछताछ करते हुए आईडी कार्ड मांगा, तो वह नहीं दे पाया। बाद में उसे कैंपस में पूछताछ करने के लिए ले जाया गया और उसके बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

नकली बीएसएफ सिपाही बंटी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बंटी ने कुछ माह पहले हुई बीएसएफ भर्ती की एग्जाम दी थी। जिसमें वह लिखित एग्जाम में तो पास हो गया। लेकिन, मेडिकल एग्जाम में वह फेल हो गया था। वह इंदौर में रहकर काफी समय से एग्जाम की तैयारी कर रहा था। लेकिन, वह इसमें सफल नहीं हो पाया था। रविवार को उसने वर्दी खरीदी थी। वर्दी में सेल्फी लेकर परिवार के लोगों को भेजने वाला था, जिससे उन्हें यह बता सके कि उसकी नौकरी लग गई है। लेकिन, उसके पहले ही वह पकड़ा गया।