WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Fake Judge : फर्जी जज ने कार में लालबत्ती लगाकर 2.90 लाख ठगे

1600
Fake Judge

Fake Judge : फर्जी जज ने कार में लालबत्ती लगाकर 2.90 लाख ठगे

Indore : इंदौर में फर्जी SDM का मामला अभी ख़त्म भी नहीं हुआ था कि क्राइम ब्रांच ने एक फर्जी जज को गिरफ्तार किया। आरोप है कि फर्जी जज ने फैमिली मैटर निपटाने के नाम पर एक शख्स से 2 लाख 90 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। पुलिस ने फर्जी जज के पास से एक गाड़ी, दो लालबत्ती बरामद की हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में और कई लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आ सकते हैं।

Fake Judge
क्राइम ब्रांच में फरियादी ने शिकायत की थी कि राजीव कुमार लाहोटी ने खुद को जज बताकर उससे एक कोर्ट का मैटर निपटाने के नाम पर 2 लाख 90 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि सुदामा नगर निवासी राजीव कुमार लाहोटी ने अपनी कार में लालबत्ती लगाकर न्यायाधीश लिखवा लिया था।
राजीव ने खुद को देवास कोर्ट का जज बताते हुए पीड़ित से कहा, देवास कोर्ट में कोई केस हो तो उसे मैं खत्म करवा दूंगा. इसके बाद फरियादी ने उस पर भरोसा कर एक परिचित का केस खत्म कराने की बात कही।

Fake Judge

इस पर राजीव ने केस खत्म करने के एवज में 2 लाख 90 हजार रुपए ले लिए। जब काम नहीं हुआ तो मामले की शिकायत पुलिस से की।
क्राइम ब्रांच डीसीपी निमेष अग्रवाल ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी राजीव कुमार लोहाटी को गिरफ्तार कर उसके पास से न्यायधीश लिखी दो लालबत्ती जब्त कर धारा 409, 420, 419 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।