WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fake SI : कई युवतियों से बातचीत होने की जानकारी 

1453
WhatsApp Image 2021 10 18 At 11.03.14 AM 1

इंदौर में मंगेतर की शिकायत पर जिस नकली पुलिस एसआई रवि उर्फ राजवीर सोलंकी को विजय नगर पुलिस ने पकड़ा था, उसे रिमांड पर लिया गया। उससे पूछा जा रहा है कि उसने इस तरह कितनी लड़कियों को ठगा है। जानकारी मिली कि उसकी और भी कई लड़कियों से बातचीत होती थी। पुलिस उसके मोबाइल की भी छानबीन करवा रही है।

पुलिस पूछताछ में उसने जानकारी दी, कि वह जब भी किसी से रुपए लेने आता, तो अपने गांव सिमरोल से दोस्त की कार लेकर आता था। जब इस तरह की लेन-देन करता था, तभी वर्दी पहनता था। बाकी समय वह सादे कपड़ों में ही घूमता था। बताया जाता है कि उसने कई लोगों से ठगी की बात भी स्वीकारी है।

आरोपी को विजय नगर थाने की पुलिस ने उसी की मंगेतर की शिकायत के बाद पकड़ा गया था। उसने खुद को पुलिस में एसआई (SI) बताकर युवती से सगाई की थी।

वह शहर में मरीमाता के पास वर्दी की दुकान से वर्दियां सिलवाता था। इतनी जल्द प्रमोशन पर दुकान वालों को भी आश्चर्य होता था, लेकिन जब भी वह वर्दी खरीदने जाता तो अपना फर्जी आई कार्ड (I Card) दिखाता था। शादी के लिए रवि ने परिवार को वर्दी वाला फोटो ही दिया था।

यही फोटो लड़की और उसके घरवालों को दिखाकर परिवार ने उसकी सगाई तय कर दी। जब भी मंगेतर उससे मिलना चाहती या उससे बात करना चाहती, वह उसे दबिश का बहाना बनाकर टाल देता था। अपने गांव सिमरोल में भी वह वर्दी का रौब झाड़ता था।

पूछताछ जारी 
फर्जी पुलिस वाले रवि उर्फ राजवीर के खिलाफ विजयनगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। कितनी लड़कियों को ठगा इस संबंध में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपित जादू-टोना में भी लिप्त था। सुपर कॉरिडोर के एक तांत्रिक का नाम सामने आ रहा है जहां उसकी बैठक थी। पुलिस का आई कार्ड उसने खुद ही बना लिया था। वह खुद को एसपी ऑफिस में पदस्थ होना बताता था। हालांकि, उसके कार्ड बनाने की बात पर पुलिस को शंका है।