WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

किसान ने कलेक्ट्रेट में खाया जहर, हड़कंप

1113
WhatsApp Image 2022 09 19 At 4.34.50 PM 696x372

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: कलेक्ट्रेट में उस वक्त हड़कंप की स्थिति बन गई जब बोदी गांव से अपनी फरियाद लेकर आए एक किसान ने कलेक्ट्रेट में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही इस बात की जानकारी कलेक्टरेट में मौजूद अधिकारियों की लगी तो सभी सकते में आ गए, और कलेक्ट्रेट मे हड़कंप का माहौल बन गया। आनन-फानन में किसान को एडीएम की गाड़ी से तहसीलदार ने खुद जाकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
फिलहाल पीड़ित किसान का छतरपुर जिला अस्पताल में आईसीयू में उपचार किया जा रहा है, और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट में अपनी फरियाद लेकर पहुँचा किसान उमा शंकर तिवारी छतरपुर जिले के हरपालपुर क्षेत्र के बोदी गांव का है। किसान का कहना है कि उसका जमीन संबंधी कोई मामला विचाराधीन है जिसका 10 साल पहले अपर कलेक्टर ने आदेश किया था, लेकिन उसका पालन आज तक नहीं हो सका है। किसान का यह भी आरोप है कि पिछले कई सालों से मैं कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा-लगा कर थक चुका है। उसका कहना था कि वह सुबह 6:00 बजे आ जाता है, रात को 12 बजे तक अपने घर वापस पहुँच पाता है. उसका कहना था कि SLR ने उसकी जमीन खारिज कर दी और भूमि सुधार किया जाए।

किसान का कहना है कि वह अब तंग आ चुका और इसी वजह से उसने कलेक्ट्रेट में ही इल्ली की कीटनाशक दवा पी ली इसके बाद प्रशासन के द्वारा खुद ही उसे छतरपुर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। किसान अकेले ही अपने घर से आया हुआ था।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद छतरपुर तहसीलदार अशोक अवस्थी पीड़ित किसान को छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, सूचना के बाद नायब तहसीलदार अंजू अवस्थी भी जिला अस्पताल पहुंची हैं।

नायब तहसीलदार अंजू अवस्थी का कहना है कि पता चला था कि उसने कुछ खा लिया है उसे तत्काल कलेक्ट्रेट से ADM साहब की गाड़ी से जिला अस्पताल लाया गया है। इस उमाकांत तिवारी नाम के शख्स का क्या मामला है इसकी जाँच की जा रही है।

बाईट- अंजू अवस्थी (नायब तहसीलदार)

वहीं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर जी.एल. अहिरवार का कहना है की मरीज को छतरपुर तहसीलदार सरकारी गाड़ी में लेकर आए थे जिसे तत्काल आई सी यू में भर्ती किया गया है और उसका प्राथमिक उपचार प्रारंभ कर दिया गया है डॉक्टर उसे ऑब्जरवेशन में रखे हुए हैं और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर हैै।

बाईट- GL अहिरवार (सिविल सर्जन)

उमाकांत तिवारी नाम के इस शख्स का जमीनी विवाद क्या और किस तरीके का है यह जांच का विषय है, लेकिन फिलहाल कलेक्ट्रेट परिसर में एक किसान के द्वारा जहरीली दवा का सेवन करने को लेकर हड़कंप का माहौल बन गया है।