WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Farmer’s Luck Shines: किसान रातोंरात बना लखपति, निजी खदान क्षेत्र में मिला चमचमाता 4 कैरेट 24 सेंट का हीरा

1028
WhatsApp Image 2025 02 14 At 17.05.27

Farmer’s Luck Shines: किसान रातोंरात बना लखपति, निजी खदान क्षेत्र में मिला चमचमाता 4 कैरेट 24 सेंट का हीरा

पन्ना :- पन्ना जिले को देश दुनिया में बेशकीमती हीरो के लिए जाना जाता है। यहां की धरती किसी को भी रंक से राजा बना देती है।

बता दें कि पन्ना जिले के किसान अब सब्जी-भाजी की खेती की जगह हीरो की खेती कर रहे हैं जिससे उनकी किस्मत की चमक रही है।

कुछ ऐसा ही मामला आज एक बार फिर देखने को मिला जहाँ एक किसान रातोंरात लखपति बन गया। गहरा निवासी किसान ठाकुर प्रसाद यादव जो एक वर्ष से लगातार सरकोहा में निजी क्षेत्र में हीरे की खदान लगाया था जहा कड़ी मेहनत के बाद आज उसे चमचमाता हुआ हीरा मिला है। जिसका वजन 4 कैरेट 24 सेंट बताया जा रहा है। किसान ने हीरे को हीरा कार्यालय में जमा किया है।

किसान ने बताया कि नीलामी के बाद मिलने वाली रकम से वह अपना और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारेगा और बिजनेस में उक्त पैसों को लगाएगा।

वही हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि यह हीरा कम उज्जवल किस्म का है जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, ठाकुर प्रसाद यादव (किसान)-

 

देखिए वीडियो: क्या कह रही हैं, नूतन जैन (हीरा निरीक्षक)-