WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Father in Law Attacks Son in Law: ससुर ने दामाद पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, 3 साल पहले ही की थी लव मैरिज

968
WhatsApp Image 2024 09 23 At 19.00.25

Father in Law Attacks Son in Law: ससुर ने दामाद पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, 3 साल पहले ही की थी लव मैरिज

बीवी से मामूली विवाद में ससुर ने गले में मार दी ब्लेड, आरोपी ससुर पर विभिन्न धाराओं में किया मामला दर्ज

राजेश चौरासिया की रिपोर्ट

छतरपुर: वैसे तो ससुराल पक्ष के लोग दामाद की जमकर खातिरदारी करते हैं और दामाद ससुर का रिश्ता इसी के लिए जाना जाता है। लेकिन मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक ससुर ने अपने दामाद का ब्लैड से गला काट दिया।
घटना में दामाद के गले में गंभीर चोटें आई है और उसे जिला अस्पताल ने भर्ती किया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

मामला छतरपुर जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र का है जहां रहने वाले मनोज अहिरवार को उसके ही ससुर लखन लाल अहिरवार ने गले में ब्लैड मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

●यह है पूरा मामला..

घायल मनोज अहिरवार ने बताया की तीन साल पहले उसने नीलम अहिरवार से प्रेम विवाह किया था। मनोज ने बताया की वह पीवीसी का काम करता है और कभी कभार रात में घर आने में देरी हो जाती है जिस दिन घटना हुई उस दिन भी मुझे काम से लौटते वक्त देर हो गई थी। इसी बात को लेकर मेरी नीलम से बहस हो गई जिसके बाद नीलम ने फोन कर अपने पिता लखन अहिरवार को बुला लिया जिसके बाद मेरे ससुर ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और गुस्से में उसने मुझे पेपर ब्लैड मार दी जिससे मेरा गला कट गया और मैं वहीं बेहोश हो गया। घटना के बाद मेरे परिजन मुझे स्थानीय अस्पताल लाए वहां से जिला अस्पताल लेकर आ गए।

●मेरी बीबी से बचाओ, मुझे जान का ख़तरा..

मनोज बताता है कि मामूली सा विवाद था। पर मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरा ससुर मेरे साथ ऐसा कर सकता है। गले में गहरा घाव है और कई टांके भी आए हैं। वह कहता है कि मेरी बीबी मुझसे अक्सर झगड़ा करती है और हर मामले में घर वालों को इन्वाल्व करती है और इसी का नतीजा है कि मेरे साथ अक्सर मारपीट करते हैं। पर इस बार तो जैसे जान से ही मारने का इरादा था। मुझे मेरी बीबी से जान का खतरा है मुझे मेरी बीबी से बचाओ।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, मनोज अहिरवार (पीड़ित घायल)-

●विभिन्न धाराओं में किया मामला दर्ज..

घटना के बाद खजुराहो पुलिस ने फरियादी मनोज के कथन पर आरोपी ससुर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 2023 के अंतर्गत 296,115(2),351(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।