WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बने फैय्याज मंसूरी

843
WhatsApp Image 2023 06 08 At 14.05.32 696x792

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बने फैय्याज मंसूरी

Ratlam : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ की निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर युवा नेता फैय्याज मंसूरी को मनोनीत किया गया। फैय्याज मंसूरी पूर्व में जिला एनएसयूआई अध्यक्ष और निगम में पार्षद रह चुके हैं तथा वर्तमान में शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पद पर हैं।

फैय्याज मंसूरी ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, संगठन प्रभारी अमिताभ मंडलोई, सैलाना विधायक हर्ष विजय गहलोत, प्रदेश महासचिव श्रीमती यास्मीन शेरानी, वरिष्ठ नेता खुर्शीद अनवर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन समस्त कांग्रेस मोर्चा, संगठन, ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।