WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Female Candidates : जनपद अध्यक्ष की महिला आरक्षित सीट पर पत्नियों को उम्मीदवार बनाया!

1759

 

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar : इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं की जागरूकता देखने को मिल रही है। क्योकि, जनपद पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला की होने से अधिकांश पुरुष अपनी पत्नियों को चुनाव लडा रहे है। इसमें सांसद से लेकर पूर्व जनपद अध्यक्ष भी शामिल हैं।

जनपद पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र के 23 वार्डों में कुल 46 महिलाएं चुनाव मैदान में है। जबकि, क्षेत्र क्रमांक 1 एवं 18 में दो महिलाओं के बीच सीधा मुकाबला है। जनपद पंचायत सदस्य के वार्ड क्रमांक 8 में सबसे ज्यादा 6 महिलाएं अपना भाग्य आजमा रही है। पंचायत चुनाव में इस बार पुरुषों के बजाए महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। पंचायत चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या  52 हजार 740 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 52 हजार 992 हैं। जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 16 में पूर्व जनपद अध्यक्ष की पत्नी विजया योगेन्द्रसिंह मुवेल के सामने सिविल जज की तैयारी करने वाली एक महिला रंजना मनोज हम्मड़ टक्कर दे रही है। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 15 में सांसद छतरसिंह दरबार की पत्नी हेमलता दरबार अपनी ही देवरानी शर्मिला दरबार से चुनावी मुकाबले में शामिल हैं।