WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Female Corona Infected : इंदौर में फिर एक महिला कोरोना संक्रमित मिली!

एक महीने में 4 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, एक्टिव सिर्फ एक!

784

Female Corona Infected : इंदौर में फिर एक महिला कोरोना संक्रमित मिली!

Indore : एक महीने में शहर में चार कोरोना मरीज पाए गए। सोमवार को फिर शहर में एक 55 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। सबसे पहले नवंबर के अंतिम सप्ताह में हरदा एक एक व्यक्ति इंदौर में कोरोना संक्रमित मिला था। उसके बाद मालदीव घूमकर आए पति-पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब एक महिला में संक्रमण मिला। पहले मिले तीनों संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए।
शहर में फ़िलहाल सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या एक है। 18 दिसंबर को जो संक्रमित पाए गए थे, दोबारा जांच में वे निगेटिव आए। आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ अमित मालाकार के मुताबिक सोमवार को विजय नगर निवासी 55 साल की एक महिला पॉजिटिव मिली है। महिला और उसके पति दोनों को हल्का बुखार था। परीक्षण के बाद पुरुष की रिपोर्ट निगेटिव और महिला की पॉजिटिव आई। ये दोनों एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।
जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अंशुल मिश्रा ने जानकारी दी कि महिला को होम आइसोलेशन में रखा है और वे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में है। महिला 7 दिन तक होम आइसोलेशन में रहेगी। उसके बाद उनकी दोबारा जांच के बाद छुट्टी दी जाएगी। शहर में प्रचलित वायरस के प्रकार के बारे में जानने के लिए मरीज के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए एम्स भोपाल भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार इंदौर में 2.12 लाख से अधिक मरीज़ अब तक पॉजिटिव पाए गए। अभी तक 1,472 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों के लिए 18 बिस्तर आरक्षित कर दिए गए हैं, पर अभी किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरुरत नहीं पड़ी।