WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

महिला कर्मचारी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, 4 लोगों पर केस दर्ज

432

महिला कर्मचारी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, 4 लोगों पर केस दर्ज

भोपाल. मिसरोद इलाके में निजी फायनेंस की महिला कर्मचारी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले चार लोगों के खिलाफ मिसरोद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों ने यह वीडियो न सिर्फ आपस में शेयर किया बल्कि कंपनी के प्रबंधन को भी भेजा था। महिला को वीडियो के बारे में तब पता चला जब प्रबंधन की ओर से नोटिस देकर वीडियो के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया।

पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय महिला नर्मदापुरम रोड स्थित एक निजी फायनेंस कंपनी में जॉब करती है। पिछले साल उन्हें प्रबंधन की ओर से स्पष्टीकरण नोटिस मिला था। इस नोटिस के साथ ही एक वीडियो भी दिया गया था।

इस वीडियो में पिछले साल अप्रैल के महीने में कंपनी के ही एक कर्मचारी को गले लगाकर उसे किस करती हुई दिख रही थीं। यह पूरा फुटेज कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।

प्रबंधन का कहना था कि कंपनी के कार्यालय परिसर में इस तरह की हरकत पर क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह नोटिस मिलने के बाद महिला ने वीडियो प्रबंधन तक पहुंचाने और वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ मिसरोद थाने में शिकायत कर दी।

शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में भगवत दांगी, मनीष, गणेश व हंसराज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों में दो कंपनी के ही कर्मचारी हैं जबकि एक पूर्व कर्मचारी है। चौथा आरांपी कैमरा आपरेटर है।