WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Female Sweeper Hit By Car : महिला सफाईकर्मी को कार ने टक्कर मारी, मौके पर मौत!

नाराज निगम कर्मियों ने चक्का जाम किया, जिसे समझाइश देकर खुलवाया!

597
WhatsApp Image 2023 11 29 At 17.55.44

Female Sweeper Hit By Car : महिला सफाईकर्मी को कार ने टक्कर मारी, मौके पर मौत!

Indore : बुधवार सुबह अहिल्या आश्रम के पास सफाई कर रही एक महिला सफाई कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला कई फीट दूर जाकर गिरी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने चक्का जाम कर दिया। इसके पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझाइश देकर चक्का जाम रुकवाया।

सदर बाजार पुलिस के मुताबिक घटना वार्ड 57 की है। अमरलता पति शेरा उर्फ भगतसिंह गोहर सड़क पर सफाई कर रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। यहां से गुजर रहे लोगों ने बताया कि कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। जिसमें महिला को टक्कर मारती हुई वह सड़क किनारे जा घुसी। हादसे में लता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद नगर निगम के वायरलेस सेट पर जैसे ही लता की मौत की सूचना आई, नगर निगम के अन्य सफाईकर्मी भी पहुंचे।

उन्होंने चक्काजाम का प्रयास किया। जिसमें पुलिस ने मौके पर उन्हें समझाइश दी। बाद में उन्होंने ड्रायवर की गिरफ्तारी को लेकर थाने का घेराव करने की बात कही। नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि कार में एक महिला और दो पुरुष बैठे थे। उन्होंने कार को रोकने की भी कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने अन्य नगर निगम के कर्मचारियों से धक्का-मुक्की की। पुलिस ने इस मामले में कार का नंबर एमपी-09 जेडएच 1453 है। कार के ड्राइवर के खिलाफ धमकाने और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के साथ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।