WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

खाद संकट, फसल बीमा भुगतान को लगातार झूठ बोल रहे ऊर्जा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी

लगातार झूठ बोल रहे ऊर्जा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी

651

खाद संकट, फसल बीमा भुगतान को लेकर 19 दिसंबर को दिल्ली गरजेंगे एमपी के किसान

भोपाल: आरएसएस से संबंधित भारतीय किसान संघ ने अपनी सात सूत्रियों मांगों को लेकर भोपाल में सभा की। भोपाल के एमवीएम ग्राउंड पर आयोजित हुई इस सभा में प्रदेश सरकार को किसानों ने जमकर घेरा। किसान नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में खाद संकट है, फसल बीमा का भुगतान नहीं हो रहा है। किसानों की समस्याओं पर विधानसभा में विशेष रूप से चर्चा करवाई जाए। इसके लिए सदन का अलग से सत्र बुलाया गया। किसानों ने अपनी सात सूत्रियों मांगों को लेकर दिल्ली में भी 19 दिसंबर को किसान गर्जना रैली निकालने का ऐलान किया है। इस रैली में वे केंद्र सरकार से सात मांग करेंगे। जिसमें कृषि से जुड़े सामानों पर जीएसटी खत्म की जाए। किसान सम्मान निधि बढ़ाई जाए। फसल में जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार करें। किसानों को दिए जाने वाले अनुदान सीधे किसानों के खाते में ही दिए जाएं। इन सभी मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा।

*ऊर्जा मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी*

भारतीय किसान संघ से इस रैली के जरिए सरकार को भी घेरा। उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को बिजली दिए जाने के मामले में ऊर्जा मंत्री लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को रात को दो बजे बिजली दी जा रही है यह सरकार का अन्याय है। वहीं उन्होंने भोपाल पुलिस पर भी आरोप लगाया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार और पुलिस एवं जिला प्रशासन उनके आंदोलन का विफल करने का प्रयास कर रहा है। किसानों को शहर के बाहर रोका जा रहा है।

*इंदौर विकास प्राधिकरण भंग करने की मांग*

संघ में इंदौर विकास प्राधिकरण को भंग करने की मांग यहां पर की। आईडीए को भंग करने के लिए सैकड़ों किसान हाथों में तख्ती लेकर रैली में शामिल हुए। इन लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण के जरिए किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसलिए इसे तत्काल भंग किया जाना चाहिए।